Sunday, October 25th, 2026

सिक्यूरिटी गार्ड के 300 पदों पर 17 प्लेसमेंट कैंप

कोण्डागांव
प्रवर्तन कक्ष, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार निजी क्षेत्र के नियोजक सिक्यूरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इण्डिया लिमिटेड हैदराबाद द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड (पुरूष) हेतु 300 पदों पर 10वीं उत्तीर्ण 21-37 वर्ष तक की आयु वाले (ऊंचाई कम से कम 168 सेमी, वजन 56 किग्रा से अधिक होना अनिवार्य) युवकों की भर्ती की जानी है। इस हेतु इच्छुक आवेदकों को प्रवर्तन कक्ष, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर में 17 अगस्त 2021 को प्रात: 11 से सायं 4 बजे तक समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतियों, एक सेट छायाप्रति एवं एक पासपोर्ट साईज फोटो सहित उपस्थिति होना होगा। इस प्लेसमेंट कैंप से चयनित आवेदकों का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना होगा। चयनित आवेदकों से पंजीयन शुल्क 350 रुपए एवं ड्रेस किट आदि के लिये 10500 रुपए नियोजकों द्वारा लिये जायेंगे।

 

#placement

Source : Agency

पाठको की राय