Thursday, October 22nd, 2026

16 साल की दिव्यांग किशोरी से पड़ोसी ने किया एक साल तक रेप, पुलिस ने दर्ज की 

रामपुर
यहां मानसिक रूप से कमजोर एवं हाथ-पैरों से विकलांग 16 वर्ष की किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाला युवक पिछले एक साल से यौन शोषण कर रहा था। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई और परिजनों ने उसका गर्भपात करवा दिया। साथ ही, पुलिस में तहरीर देकर पड़ोसी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

यह मामला रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र का है। एएसपी संसार सिंह ने बताया कि सोमवार (14 सितंबर) को अजीमनगर थाना पुलिस को एक तहरीर मिली है। तहरीर में बताया गया है कि एक गांव निवासी मानसिक रूप से कमजोर एवं हाथ-पैरों से विकलांग 16 वर्ष की किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक, जो उसका चचेरे भाई भी है पिछले एक साल से उसके साथ रेप कर रहा है।

इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई तो मामले की जानकारी परिजनों को हुई। बताया कि परिजनों ने उसका गर्भपात करवा दिया और पुलिस पड़ोसी युवक पर रेप का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एएसपी संसार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  पीड़िता ने पहचान बता दें कि किशोरी को होश आया तो परिजनों ने उससे आरोपी का नाम पूछा। किशोरी गूंगी होने के कारण कुछ भी नहीं बता सकी। हालांकि, परिजनों ने फोटो दिखाए तो किशोरी ने पड़ोस के युवक के फोटो पर हाथ रख दिया। जिससे आरोपी की पहचान हो सकी। बता दें कि आरोप युवक रिश्ते में किशोरी का चचेरे भाई है। 

 

#रेप

Source : Agency

पाठको की राय