Saturday, October 24th, 2026

अभियान चलाकर बनाया गया 16 हजार स्थायी जाति प्रमाण-पत्र

कांकेर
जिले में विशेष अभियान चलाकर प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के 16 हजार से अधिक विद्यार्थियों के स्थाई जाति प्रमाण-पत्र जारी किये गये हैं। कलेक्टर चन्दन कुमार ने शेष लंबित आवेदनों पर भी कार्यवाही करते हुए पात्र सभी विद्यार्थियों को स्थाई जाति प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया है।

उन्होंने सोमवार को अधिकारियों की बैठक लेकर विशेष ग्रामीण सचिवालय में विभिन्न विभागों को प्राप्त आवेदनों की निराकरण की विस्तृत समीक्षा किया तथा विशेष ग्रामीण सचिवालय में प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्डों में नाम जोड?े, काटने अथवा नया राशन कार्ड जारी करने, प्रधानमंत्री फसल सुरक्षा बीमा अंतर्गत किसानों को बीमा राशि का भुगतान, स्वच्छ भारत मिशन कार्यों में भुगतान, वन अधिकार मान्यता पत्रों का वितरण, जल जीवन मिशन के कार्य, किसान सम्मान निधि के लिए किसानों का केवायसी इत्यादि की विस्तृत समीक्षा किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्यां का मूल्यांकन कर उसका भुगतान सुनिश्चित करें। राजस्व प्रकरणों अविवादित नामांतरण, बंटवारा एवं फौती के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि पटवारी द्वारा ग्रामों में बी-वन का वाचन किया जावे। उनके द्वारा गौठानों एवं आवर्ती चराई में गोबर की खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण की समीक्षा की गई तथा शहरी क्षेत्र के गौठानों में भी चरवाहा रखने और गौठानों में तैयार वर्मी कम्पोस्ट की पैकिंग कर सहकारी समितियों को भेजने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जरूरत होने पर स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्रांं में हैण्डपंप खनन कराने के निर्देश दिये गये, साथ ही बिगड़े हैण्डपंपों को तत्काल मरम्मत करने के लिए भी निर्देशित किया गया। उनके द्वारा आदिवासी विकास परियोजना एवं बस्तर विकास प्राधिकरण अंतर्गत स्वीकृत कार्यों के निर्माण के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई एवं सभी कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये गये। बैठक में डीएफओ वनमण्डल पूर्व भानुप्रतापपुर जाधव श्रीकृष्ण, वनमण्डल पश्चिम भानुप्रतापपुर शशिगा नंदन, अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य, सीईओ जिला पंचायत सुमीत अग्रवाल सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।

 

#campaign

Source : Agency

पाठको की राय