Wednesday, October 21st, 2026

देवरिया जिला जेल में वापस नहीं लौटे 16 कैदी, कोरोना की दूसरी लहर में पैरोल पर निकले थे बाहर

 देवरिया

देवरिया जिला कारागार में बंद 17 कैदियों को न्यायालय ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए मई 2021 में पैरोल दिया था। पैरोल अवधि पूरा होने के बाद भी इसमें से 16 कैदी जेल में वापस नहीं पहुंचे हैं। अब जेल के अधिकारियों ने इस संबंध में अपने वरिष्‍ठ अधिकारियों को सूचना दिया है। समर्पण नहीं करने वालों के विरुद्ध जेल प्रशासन कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।

जिला कारागार में देवरिया और कुशीनगर समेत अन्य जिलों के लगभग 1900 बंदी और कैदी जेल में बंद है। जिसमें कुछ वृद्ध और कैंसर पीड़ित कैदी है। मई 2021 में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेज हुई तो न्यायालय ने सजायाफ्ता 17 वृद्ध कैदियों को दो और तीन माह का पैरोल दिया था। जिसमें से एक कैदी की सजा पूरी हो गई। शेष बचे 16 कैदियों की पैरोल बीच में बढ़ गई। फरवरी माह में सभी 16 बैदियों की पेरोल की समय अवधि समाप्त हो गई है। कैदियों को न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया है। जेल के अधिकारियों ने कैदियों से सम्पर्क करने की कोशिश किया, लेकिन उपका कोई पता नहीं चल सका है। जेल के अधिकारियों ने इसकी जानकारी आलाधिकारियों को दी है। जेल के अधिकारियों ने कैदियों से जल्द से जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की बात कहीं है।
 

इन वृद्ध कैदियों को मिली थी मई 2021 में पैरोल
जिला कारागार में बंद वृद्ध कैदियों फूलपती देवी पत्नी फौजदार निवासी बभनी पाण्डेय थाना खुखुन्दू की उम्र 77 वर्ष है। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव के रहने वाले श्रृंगार सिंह की उम्र 72 वर्ष की है।

देवरिया के इन कैदियों को मिली थी पैरोल
जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बंगहा बरियारपुर के नवमी, जगदीश पुत्र दूधनाथ, गौरीबाजार के पथरहट गांव के तुफानी पुत्र सहदेव, खामपार थाना क्षेत्र के खामपार गांव के रहने वाले आशानन्द पुत्र चन्द्रदीप व गोरखपुर जिले के गगहा थाना के बनियापार गांव के दीपक कुमार वर्मा पुत्र मनमोहन वर्मा को रामपुर कारखाना पुलिस ने जेल भेजा था।

 

#देवरिया जिला

Source : Agency

पाठको की राय