Thursday, October 22nd, 2026

रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के 15 वे दिन - नो सिंगल यूज प्लास्टिक थीम का आयोजन

रायपुर.
भारतीय रेलवे में स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है।  16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित इस स्वच्छता-पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

नो सिंगल यूज प्लास्टिक थीम पर रायपुर रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर निरीक्षण एवं श्रमदान किया गया। रंग कोड के आधार पर कूड़ेदानों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को करने हेतु यात्रियों को सलाह दी गई। प्लास्टिक बोतल नष्ट करने वाली मशीन का कार्य करना सुचारू देखा गया।

जीरो वेस्ट कचरा मुक्त प्लेटफार्म और पटरी को लेकर अभियान चलाया गया। यात्रियों को बताया गया कि पानी की खाली बोतल, चाय -काफी के डिस्पोसल स्टेशन परिसर में न फेके , पानी की खाली बोतलों को बोतल क्रेशर मशीन में डाल दें, ताकि वह रीसाइक्लिंग कर उन्हें दूसरे उपयोग में लाया जा सके। प्लास्टिक बोटल क्रेशर मशीन का उपयोग कर स्वच्छता में अपना सहयोग करें इसके साथ ही दैनिक जीवन मे प्लास्टिक का उपयोग ना करे और जूट के बने बैग का उपयोग करे हेतु जागरूक किया गया। इसी तरह लोगो से यह भी अपील किया गया की स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में किसी भी तरह का गन्दगी न फैलाये। स्टेशन पर सभी वेंडरो को भी इस हेतु जागरूक किया गया कि प्लास्टिक बैग का उपयोग न करें। इसके साथ ही स्टेशन सरकुलेटिंग एरिया में यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमे किसी भी तरह का कचरा स्टेशन परिसरों,प्लेटफार्म और पटरियों पर न फेके उसे डस्टबीन में ही डाले।

 

#15th day of Swachhta Pakhwada

Source : Agency

पाठको की राय