Sunday, October 25th, 2026

24 घंटे में कोरोना से 155 लोगों की मौत, सरकारी आंकड़ा बता रहा मात्र 89 की गई जान

पटना                                  
कोरोना से बिहार में 24 घंटे में 155 लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों 28 की पटना में जबकि 127 लोगों की मौत बिहार के अन्‍य जिलों में हो गयी। पटना के चार बड़े अस्पतालों एनएमसीएच में 12, पटना एम्स में 6, पीएमसीएच में 4 और आईजीआईएमएस में 6 लोगों की जान चली गयी। जिलों के तीन मरीजों की मौत पटना के सरकारी अस्‍पतालों में हो गयी। हालांकि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने 89 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत की पुष्टि की है।

 मगध, भोजपुर और सारण में आज जहां ज्यादा मौतें हुईं उसमें रोहतास 11, नालंदा 10 और जहानाबाद के सात शामिल हैं। इसके अलावा आंकड़ों पर गौर करें तो सारण और बक्सर में छह-छह, सीवान में पांच, वैशाली, नवादा, गया और कैमूर में चार-चार के अलावा औरंगाबाद और अरवल में दो-दो को कोरोना ने लील लिया। हालांकि, इनमें से जहानाबाद के दो मरीजो की मौत पटना के एक प्राइवेट अस्‍पताल में हो गयी। जबकि सीवान, वैशाली और सारण के एक-एक की मौत पटना के सरकारी अस्‍पतालों में हो गयी।  

 

Source : Agency

पाठको की राय