Friday, October 23rd, 2026

हरिद्वारकुंभ में पुलिस के कंधे से कंधा मिला रहे 1500 RSS जवान

हरिद्वार
 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) ने एक बार फिर सेवा भाव दिखाया है. इस बार उत्तराखंड (Uttarakhand) के विभिन्न जिलों आये डेढ़ हजार कार्यकर्ताओं ने कुंभ (kumbh) क्षेत्र के करीब डेढ सौ चौराहों वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से कुंभ स्नान कराने के लिए सहयोग देना शुरू किया है. स्वयं सेवकों ने यहां यातायात प्रबंधन का मोर्चा संभाल लिया है. हर चौराहे पर इनके 6 स्वयं सेवक पुलिस के चार जवानों के साथ तैनात रहते हैं.

जानकारी के अनुसार स्वयं सेवक सुबह कैंप से नास्ता करने के बाद दिन की रोटियां साथ बांधकर ले जाते हैं और फिर पूरी मुस्तैदी से पुलिस के सहयोग में जुट जाते हैं. संघ के कार्यकर्ता श्रद्धालुओं को पानी पिलाने से लेकर रहने-खाने के अलावा अन्य व्यवस्थाओं में भी कुंभ मेला प्रशासन के साथ हाथ बंटा रहे हैं. इन्हें बाकायदा कुंभ मेला पुलिस प्रशासन ने पहचान पत्र भी जारी किये हुए हैं. हरिद्वार में संघ के प्रमुख प्रचारक सुनील का कहना है कि उन्होंने कुम्भ क्षेत्र में 55 केन्द्र बनाये हैं, जहां उनके 1500 स्वयं सेवक कुम्भ की व्यवस्था बनाने में निस्वार्थभाव से सेवा कर रहे हैं.  उन्होंने बताया कि इस काम में कुम्भ मेला पुलिस प्रशासन ने उन्हें एसपीओ नाम देकर कुम्भ में व्यवस्थाओं को लेकर कार्य करने को कहा है.

शाही स्नान के वक्त यह स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता हर की पैड़ी पर भी सेवाएं देते नजर आ रहे थे. श्रद्धालुओं को मास्क पहनने से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग और स्नान के बाद तुरंत घाट से हटने के लिए भी यह लोग आग्रह करते नजर आए. तीसरे शाही स्नान के लिए भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के यह कार्यकर्ता अपनी सेवाएं देने को तैयार हैं. कुंभ मेले में पूरी मुस्तैदी से काम में जुटे यह कार्यकर्ता पूरे कुंभ मेला क्षेत्र में काम करते हुए देखे जा सकते हैं.

 

#हरिद्वारकुंभ

Source : Agency

पाठको की राय