Monday, October 19th, 2026

150 बंदियों का दतिया जेल में हुआ टीकाकरण

दतिया
 कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जिला जेल 150 बंदियों को वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया। इस अवसर पर जेल स्टाफ भी उपस्थित रहा। यहां बंदियों को कोरोना से बचाव के तरीके भी बताए गए और कहा गया कि जेल में भी महामारी से बचने के लिए तमाम नियमों का पालन किया जाना जरूरी है।

कोविड 19 टीकाकरण शिविर का आयोजन जेल अधीक्षक भास्कर पाण्डेय व उप जेल अधीक्षक ममता गौतम नार्वे के निर्देशन में जेल परिसर में आयोजित किया गया। जेल अधीक्षक भास्कर पाण्डेय ने कहा कोविड 19 के संक्रमण रोकने हेतु वर्तमान टीकाकरण कराकर ही हम जंग जीत सकते हैं। उप जेल अधीक्षक ममता गौतम नार्वे ने उपस्थित बंदियों को कोविड गाइडलाइंस के अनुसार मास्क उपयोग, सेनेटाइजर उपयोग व बार बार हाथ धोने का आह्वान किया। इस शिविर में जेल चिकित्सक डॉ. बृजेंद्र सिंह, सीएचओ डॉ. भवानी शंकर, मेडिकल सब ऑर्डिनेट प्रियोत्तम भूरिया की उपस्थिति में 150 बंदियों को कोविड-19 वैक्सीन का प्रथम डोज लगाया गया। टीकाकरण शिविर में बंदियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

 

#vaccination

Source : Agency

पाठको की राय