15 जनवरी की सुबह होगा संक्रांति का पुण्यकाल, शाम से शुरु होंगे मांगलिक कार्य बजेगी शहनाई
इस साल 15 जनवरी से विवाह के शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो रहे हैं. 15 जनवरी को मकर संक्रांति से खरमास खत्म हो रहा है और उस दिन ही इस साल के पहले सीजन का पहला विवाह मुहूर्त है. दिन में मकर संक्रांति और रात में शादी. इस साल जनवरी, फरवरी और मार्च में ही विवाह के शुभ मुहूर्त हैं, अप्रैल में शादी के लिए कोई शुभ दिन नहीं है. फिर मई और जून में विवाह के मुहूर्त मिलेंगे. उसके बाद चार माह के लिए शादी विवाह पर रोक लग जाएगी. फिर नवंबर और दिसंबर में विवाह के मुहूर्त हैं. इस तरह से देखा जाए तो इस साल शादी के तीन साजन होंगे. पहला जनवरी से मार्च तक, दूसरा मई और जून, उसके बाद तीसरा होगी नवंबर और दिसंबर का.
वैलेंटाइन डे 2023 पर विवाह का मुहूर्त
इस साल जो लोग लव मैरिज करना चाहते हैं, उनके लिए वैलेंटाइन डे पर भी विवाह का शुभ मुहूर्त है. 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे का दिन विवाह के लिए शुभ है. हालांकि अरेंज मैरिज वाले भी इस दिन शादी के बंधन में बंध सकते हैं. यह दिन विवाह योग्य लोगों के लिए शादी की वर्षगांठ और वैलेंटाइन डे का उत्सव जीवनभर मनाने का अवसर देगा.
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार 14 फरवरी को अनुराधा नक्षत्र में विवाह का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 01 मिनट से देर रात 12 बजकर 26 मिनट तक है. आइए जानते हैं नए साल 2023 में शादी के पहले सीजन में विवाह के शुभ मुहूर्त की तारीखें.
नए साल 2023 में शादी का पहला सीजन
जनवरी 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त
15 जनवरी को मकर संक्रांति से विवाह के कुल 09 दिन शुभ मुहूर्त हैं. इसमें 26 जनवरी को भी शादी के लिए शुभ मुहूर्त हैं.
15 जनवरी, दिन: रविवार
16 जनवरी, दिन: सोमवार
18 जनवरी, दिन: बुधवार
19 जनवरी, दिन: गुरुवार
25 जनवरी, दिन: बुधवार
26 जनवरी, दिन: गुरुवार
27 जनवरी, दिन: शुक्रवार
30 जनवरी, दिन: सोमवार
31 जनवरी, दिन: मंगलवार
फरवरी 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त
नए साल में शादी के पहले सीजन में सबसे अधिक विवाह मुहूर्त फरवरी माह में ही है. फरवरी 2023 में विवाह के कुल 13 शुभ मुहूर्त हैं.
06 फरवरी, दिन: सोमवार
07 फरवरी, दिन: मंगलवार
08 फरवरी, दिन: बुधवार
09 फरवरी, दिन: गुरुवार
10 फरवरी, दिन: शुक्रवार
12 फरवरी, दिन: रविवार
13 फरवरी, दिन: सोमवार
14 फरवरी, दिन: मंगलवार
15 फरवरी, दिन: बुधवार
17 फरवरी, दिन: शुक्रवार
22 फरवरी, दिन: बुधवार
23 फरवरी, दिन: गुरुवार
28 फरवरी, दिन: मंगलवार
मार्च 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त
इस साल मार्च 2023 में विवाह के लिए 06 दिन ही शुभ हैं. आप अपनी सुविधानुसार इनमें से किसी भी दिन का चयन कर सकते हैं.
01 मार्च, दिन: बुधवार
05 मार्च, दिन: रविवार
06 मार्च, दिन: सोमवार
09 मार्च, दिन: गुरुवार
11 मार्च, दिन: शनिवार
13 मार्च, दिन: सोमवार

पाठको की राय