Thursday, October 22nd, 2026

15 को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, होटलों में बार भी बंद रहेंगे

गोरखपुर।  

दशहरा पर्व पर शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। इसे लेकर जिला आबकारी अधिकारी वीपी सिंह ने आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर को दुकानें बंद रखने का निर्णय जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आबकारी अधिनियम की धारा-59 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए दशहरा व मूर्ति विसर्जन के अवसर पर शान्ति व्यवस्था को देखते हुए जनपद की समस्त आबकारी की थोक एवं फुटकर दुकानों के साथ देशी शराब, विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही बीयर, ताड़ी, डिनेचर स्प्रीट, बार, भांग की भी बिक्री नहीं होगी। क्लब एवं होटल बार भी बंद रहेंगे। इस बन्दी के लिए अनुज्ञापन धारकों को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि कोई भी लाइसेंसी या होटल मालिक शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई होगी।

 

#शराब की दुकानें

Source : Agency

पाठको की राय