Monday, October 19th, 2026

15-18 वर्ष : कोविड वैक्सीन खुराक देना शुरू करने पर केंद्रीय मंत्री तोमर ने दी बधाई

मुरैना
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में, देश में आज से 15-18 वर्ष उम्र के किशोरों-युवाओं को कोविड वैक्सीन की खुराक देना शुरू करने पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बधाई देते हुए सभी के स्वस्थ रहने को लेकर शुभकामनाएं दी है। देशव्यापी अभियान के तहत श्योपुर-मुरैना में भी आज से 15-18 वर्ष उम्र के किशोरों व युवाओं को वैक्सीन की खुराक देना प्रारंभ कर दिया गया है।    
    
केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने उम्मीद जताते हुए कहा कि सरकार, जनता, संगठन सभी के संयुक्त प्रयासों से देश कोरोना संकट से निपटने में अवश्य सफल होगा। थी तोमर ने कहा कि कोरोना महामारी से मुकाबले के लिए हमारे देश में पिछले साल 16 जनवरी से वैक्सिनेशन कैम्पेन शुरू किया गया था और सालभर से भी कम समय में ब्व्टप्क्-19 वैक्सीन की रेकार्ड खुराक भारतवर्ष में लगाई जा चुकी है। उन्होंने दृढ़ संकल्प और सतत् प्रोत्साहन के साथ दुनिया के सबसे बड़े इस टीकाकरण अभियान का नेतृत्व करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को हार्दिक धन्यवाद दिया। वहीं नागरिकों के प्रति भी आभार जताते हुए कहा कि जिले में शासन-प्रशासन महत्वपूर्ण अभियान संचालित कर रहा है, जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों का भी दायित्व बनता है कि वे इसमें सहभागिता निभाएं। साथ ही, सभी लोग कोरोना प्रोटोकाल का पालन कर इस महामारी से निपटने में अपना योगदान दें।

 

#Union Minister Tomar

Source : Agency

पाठको की राय