Saturday, October 24th, 2026

पेंच टाइगर रिजर्व क्षेत्र में 1419 पौधों का रोपण और वितरण किया गया

भोपाल
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन विभाग के अधीन पेंच टाइगर रिजर्व के सभी 9 कोर और बफर परिक्षेत्रों में तीन प्रजाति के 200 पौधे उपहार स्वरूप भेंट किये गये।

इन सभी कोर और बफर परिक्षेत्रों में 167 पेट्रोलिंग केम्प, वन रक्षक नाका, बेरियर, कार्यालय केम्पस, परिक्षेत्र सहायक निवास एवं अन्य भवनों में 1169 फलदार पौधों और 50 बांस के पौधों का रोपण कराया गया। आम, कटहल, मुनगा, नींबू, करौंदा प्रजाति के फलदार प्रजा‍ति के पौधों के रोपण का उद्देश्य दूरस्थ वन क्षेत्रों में स्थित केम्पों में रहने वाले श्रमिकों सहित वन कर्मचारियों को उनके निवास स्थल पर ही पौष्टिक फल एवं सब्जियाँ उपलब्ध कराना है। विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष प्रसंग पर 1419 पौधों का रोपण एवं वितरण कराकर विशेष उपलब्धि हासिल की गई।

 

#पेंच टाइगर रिजर्व

Source : Agency

पाठको की राय