Tuesday, October 20th, 2026

14 साल के अमन राज सिंह ने जीती नेशनल घुड़सवारी प्रतियोगिता

मुंबई
मुंबई में आयोजित नेशनल घुड़सवारी प्रतियोगिता में राजस्थान के अमन राज सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। जयपुर के रहने वाले अमन ने सिर्फ 14 साल की उम्र में यह प्रतियोगिता जीती है। नेशनल घुड़सवारी प्रतियोगिता में देश भर से 100 से ज्यादा घुड़सवारों ने भाग लिया था। इनको पीछे छोड़ते हुए अमन राज ने अपने शहर का नाम रोशन किया है। अमन पिछले कई सालों से घुड़सवारी में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

अमन की सफलता में उनके कोच भागीरथ का अहम योगदान है। अमन इससे पहले जयपुर घुड़सवारी चैंपियनशिप और जूनियर नेशनल घुड़सवारी चैंपियनशिप में भी भाग ले चुके हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय