Tuesday, October 20th, 2026

प्रदेश में 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए

भोपाल
 राज्य शासन ने  राज्य पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों के तबादले किए हैं। नगरीय पुलिस इंदौर जोन-चार में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश व्‍यास का तबादला जोन-दो में कर दिया है।

कौन -- कहां से कहां

अंजना तिवारी -- पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उज्जैन -- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) नगरीय पुलिस जिला इंदौर

राजेश रघुवंशी -- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-2) नगरीय पुलिस जिला इंदौर -- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-3) नगरीय पुलिस जिला इंदौर

शैलेंद्र सिंह चौहान -- समनि (अजाक) पुलिस मुख्यालय भोपाल -- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम) नगरीय पुलिस जिला भोपाल

महावीर सिंह मुजाल्दे -- समनि अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल -- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) नगरीय पुलिस जिला भोपाल

अमरेन्द्र सिंह -- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन -- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (आसूचना) नगरीय पुलिस जिला इंदौर

रुपेश द्विवेदी -- पुलिस अधीक्षक एटीएस इंदौर -- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (स्टाक आफिसर) पुलिस आयुक्त कार्यालय नगरीय पुलिस जिला इंदौर

नीरज पांडे -- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी भोपाल -- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (आसूचना) नगरीय पुलिस जिला भोपाल

प्रशांत चौबे -- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) नगरीय पुलिस जिला इंदौर -- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-4) नगरीय पुलिस जिला इंदौर

शशिकांत कनकने -- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-3) नगरीय पुलिस जिला इंदौर -- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) नगरीय पुलिस जिला इंदौर

नीतू सिंह ठाकुर -- उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुमनि भोपाल जोन -- सहायक पुलिस आयुक्त (आसूचना) नगरीय पुलिस जिला भोपाल

माणिकमणि कुमावत -- सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय व प्रशिक्षण) नगरीय पुलिस जिला भोपाल -- उप पुलिस अधीक्षक पुमु भोपाल

नितिन बघेल -- सहायक सेनानी हाकफोर्स -- सहायक पुलिस आयुक्त (अजाक) नगरीय पुलिस जिला भोपाल

अजय कुमार मिश्रा -- कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त (डाटा विश्लेषण) नगरीय पुलिस जिला भोपाल -- कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त (मानव वध) नगरीय पुलिस जिला भोपाल

 

#तबादले हुए

Source : Agency

पाठको की राय