Monday, October 19th, 2026

14 किलो 560 ग्राम स्मैक सहित, नीमच पुलिस 01 आरोपी गिरफ्तार

नीमच
 मध्यप्रदेश में नशा तस्करों (drug smugglers) के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में नीमच पुलिस (Neemuch Police) को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने एक स्मैक तस्कर (smack smuggler) को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 14 किलो 560 ग्राम स्मैक बरामद की है जिसकी कीमत 01 करोड़ 40 लाख रुपये बताई गई है।

थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक करणी सिंह शक्तावत ने बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त पर कार्यवाही करते हुए चौथखेडा फन्टा बस लेबॉय बायपास के पास से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम शाहरूख पिता फिरोज खान उम्र 25 साल निवासी नीमच का है। उसके कब्जे से 14 किलो 560 ग्राम स्मैक जप्त की गई है। आरोपी शाहरूख खान के विरूद्व पुलिस थाना नीमच सिटी पर प्रकरण पंजीबद्व कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो स्मैक असम से लाया है। नीमच और आसपास के इलाके में पहली बार इतनी भारी मात्रा में स्मैक पकड़ी गई है। स्मैक की कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए बताई जा रही है।

 

#स्मैक

Source : Agency

पाठको की राय