Monday, October 26th, 2026

करंट से 14 मवेशियों की हुई मौत

जगदलपुर

जिला मुख्यालय के करीब ग्राम आसना में करंट की चपेट में आने से 14 मवेशियों की मौत हो गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बंद लाइन में करंट आने से 14 मवेशियों की मृत्यु हो गई, हादसा की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस और सीएसईबी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं बिजली विभाग प्रकरण तैयार कर रहा है। मृत 14 मवेशियों के पीएम के बाद प्रकरण को पूरा कर विभाग की तरफ से मवेशी मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय