Thursday, October 22nd, 2026

लखनऊ के 136 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ 

 लखनऊ 
 राजधानी लखनऊ के 136 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान 27 मई से प्रधानी शुरू नहीं कर पाएंगे। इन पंचायतों में न तो शपथ ग्रहण होगा न ही ग्राम पंचायत की पहली बैठक आयोजित होगी। इन पंचायतों में गांव की सरकार बनाने के लिए जरूरी दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों (पंच) का आंकड़ा पूरा नहीं हो सका है। पंचायती राज एक्ट के मुताबिक राजधानी की 494 पंचायतों में से 358 (72%) पंचायतों के प्रधान ही शपथ ले सकेंगे।

इन 136 प्रधानों को गांव के विकास में भागीदारी करने के लिए छह माह का इंतजार करना होगा। नियमों के मुताबिक छह माह के भीतर ग्राम पंचायत का उपचुनाव होगा। तब रिक्त पदों पर पंच जीतेंगे। कोरम पूरा होगा फिर प्रधान शपथ ले सकेंगे। सबसे बड़े 94 पंचायतों वाले बीकेटी ब्लाक में 34 प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। वहीं प्रतिशत के लिहाज से मोहनलालगंज में 38 फीसदी पंचायतों में कोरम नहीं पूरा है। यहां 30 पंचायतों में प्रशासक ही पंचायत चलाएंगे। 67 पंचायतों वाले माल ब्लाक में सबसे कम आठ प्रधान शपथ से वंचित रहेंगे।
 
ग्राम पंचायत के गठन के लिए पंचायत के कुल सदस्यों की दो तिहाई संख्या का जीवना आवश्यक है। जबकि इन 136 पंचायतों में दो तिहाई ग्राम पंचायत वार्डो में ग्रामीण पंच का चुनाव ही नहीं लड़े वार्ड खाली रह गए। इसी तकनीकी पेच के कारण पंचायत का संगठन नहीं हो पाएगा। नियमानुसार छह बाद इनका उपचुनाव होगा। इसके बाद कोरम पूरा होगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय