Tuesday, October 20th, 2026

135 बल्क लीटर गोवा शराब हुई जब्त

रायपुर

राज्य सरकार अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिला कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग की टीम द्वारा 6 दिसम्बर को गश्त के दौरान सर्कल सिमगा क्षेत्र के शंकर नगर वार्ड सिमगा में आबकारी विभाग की टीम द्वारा की गई कार्यवाही में मकान की विधिवत तलाशी लेने पर शयन कक्ष में 15 पेटी, मध्यप्रदेश निर्मित एवं विक्रय हेतु गोवा मदिरा पाव, प्रत्येक में 50 नग कुल 135 बल्क लीटर बरामद कर आरोपी अरुण गौतम पिता संतोष गौतम उम्र 20 वर्ष निवासी शंकर नगर वार्ड सिमगा थाना सिमगा एवं अजय वैष्णव पिता अशोक दास उम्र 20 वर्ष निवासी शंकर नगर वार्ड सिमगा थाना सिमगा के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क), 34 (2), 36, 59 (क) का प्रकरण कायम कर जेल भेज दिया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय