Tuesday, October 20th, 2026

132 केवी मैहर सतना लाइन हुई ऊर्जीकृत

भोपाल

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने 132 केवी सबस्टेशन सोनोरा सतना दो में अति उच्चदाब की एक नई लाइन को स्थापित कर ऊर्जीकृत किया। भूमि अधिग्रहण की जटिल समस्याओं सहित अन्य विषम परिस्थितियों के बावजूद मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने काफी समय से लंबित इस लाइन का काम पूरा कर सतना को अति उच्च दाब सप्लाई का एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

#132 केवी मैहर सतना लाइन

Source : Agency

पाठको की राय