Sunday, October 25th, 2026

मध्य प्रदेश में 24 घंटे में मिले 13 संक्रमित मरीज, तीसरी लहर की आहट

भोपाल
मध्यप्रदेश में भी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13 नए संक्रमित मरीज मिले. मरीजों की बढ़ती संख्या देखकर यह सवाल उठ रहा है कि क्या राज्य अब कोरोना की तीसरी लहर की ओर आगे बढ़ रहा है. सबसे ज्यादा संक्रमित मामले जबलपुर से सामने आए. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि भोपाल, इंदौर से भी तीन-तीन मामले मिले हैं. बीते 5 दिनों में संक्रमण के संख्या 56 पहुंच गई है. प्रदेश में अभी 104 एक्टिव केस हैं.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 98.65% और पॉजिटिविटी रेट 0.01% है. प्रदेश में रोज 70 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना की जांच की जा रही है. अब तक प्रदेश में 7 लाख 92 हजार 25 लोग संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 7 लाख 81 हजार 407 ठीक हो चुके हैं. कोरोना के कारण 10 हजार 514 की मौत हो चुकी है. जबलपुर में करीब एक महीने बाद एक साथ 5 कोरोना पॉजिटिव मिले. इसके पहले भोपाल में भी 5 संक्रमित मिले थे.
विज्ञापन

प्रदेश में पिछले 5 दिनों में अलग-अलग जिलों से कोरोना के 56 नए मामले सामने आए हैं. इसमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में 41 मामले मिले हैं. भोपाल में सबसे ज्यादा 14 पॉजिटिव आए. इंदौर में 13 और जबलपुर में 9 मामले हैं.

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि सरकार का टेस्टिंग पर ज्यादा फोकस है. इसकी संख्या में किसी भी तरीके की कमी नहीं की जा रही. ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं. कोरोना गाइडलाइन का पालन भी कराया जा रहा है. समय-समय पर सरकार एसओपी भी जारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी. जरा सी लापरवाही से कोरोना आ सकता है. कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है,इसलिए सभी को सावधानी बरतनी होगी.

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अब गिरावट का दौर जारी है. तीसरी लहर की आशंका के बीच कोविड-19 के मामलों का कम होना इस ओर इशारा कर रहा है कि स्थितियां कुछ हद तक नियंत्रण में हैं. रविवार को देश में 36,083 नए मामले आए थे. वहीं सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 32,937 नए मामले पाए गए, साथ ही 417 लोगों की मौत हो गई.

 

#Madhya Pradesh

Source : Agency

पाठको की राय