Thursday, October 22nd, 2026

राजस्थान में 13 IAS और 2 IPS का हुआ तबादला

 जयपुर
 
राजस्थान की गहलोत सरकार ने 13 आईएएस और 2 आईपीएस अफसरों के तबादलें कर दिए है। राज्य के कार्मिक विभाग ने गुरुवार देर रात आदेश जारी किए है। राज्य सरकार ने एपीओ चल रहे आईपीएस हिम्मत अभिलाष टांक और हेमंत प्रियदर्शी को पोस्टिंग दे दी है। कार्मिक विभाग के द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईएएस विश्राम मीना को आयुक्त नगर निगम जयपुर हैरिटेज लगाया है। जबकि कनिष्क कटारिया को उपखंड अधिकारी रामगंजमंडी कोटा लगाया गया है। राहुल जैन को उपखंड अधिकारी आबू सिरोही लगाया गया है।  इनमें 10 आईएएस और 2 आईपीएस वे है जो लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे।

 

 

#13 IAS और 2 IPS

Source : Agency

पाठको की राय