धमतरी में परीक्षा से दो दिन पहले 12वीं की छात्रा ने खुदकुशी की, माता-पिता घर पर नहीं थे मौजूद
धमतरी.
केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा के पूर्व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को तनाव नहीं लेने के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है। गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षा में कम अंक आना या परीक्षा अच्छे से नहीं जाना या परीक्षा का तनाव जैसे विभिन्न कारणों के चलते छात्र-छात्राओं खुदकुशी कर लेते हैं। जिसे रोकने के लिए स्कूल के शिक्षक से लेकर बड़े स्तर पर मोटिवेशनल कक्षाएं आयोजित की जाती हैं। लेकिन कुछ विद्यार्थी इसका तनाव नहीं सहन कर पाते हैं जिसके चलते आत्महत्या करने जैसे कदम उठा लेते हैं।
ऐसा ही मामला धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र अंतर्गत के एक घर से सामने आया है। यहां 12वीं छात्रा ने परीक्षा से दो दिन पूर्व ही आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम रूद्री निवासी छात्रा लियांसी ध्रुव के माता-पिता शासकीय स्कूल में शिक्षक हैं। छात्रा स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल में कक्षा 12वीं पढ़ती थी। आज जब छात्रा के माता-पिता स्कूल चले गए तब घर में छात्रा और उसकी छोटी बहन घर के अलग-अलग कमरों में थे। तभी छात्रा ने कमरे में लगे पंखे में फंदा डालकर फांसी लगा ली। जब उसकी छोटी बहन ने उसे फांसी पर लटका हुआ देखा तो आसपास के लोगों की मदद से फंदे को काटकर उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल पुलिस का कहना है कि अभी खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है, मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई जुट गई है।
#Parents were not at home#12th class student#committed suicide#before the exam#Dhamtari.

पाठको की राय