Tuesday, October 20th, 2026

जबलपुर जिले की 129 ग्राम पंचायतें हुईं सौ-फीसदी वैक्सीनेटेड

जबलपुर
शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने वाली ग्राम पंचायतों के मामले में जबलपुर जिला प्रदेश में अग्रणी है। अब तक 129 ग्राम पंचायतों ने सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जबलपुर प्रवास के मात्र 4 दिनों के भीतर ही जिले की 69 ग्राम पंचायतों में सौ-फीसदी टीकाकरण हो गया। टीकाकरण महाभियान में शामिल होने बुधवार 25 अगस्त को जबलपुर पहुँचे मुख्यमंत्री चौहान ने जहाँ लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया, वहीं शत-प्रतिशत टीकाकरण वाली ग्राम पंचायतों को शाबासी भी दी।

जबलपुर जिले की सौ फीसदी टीकाकरण कराने वाली ग्राम पंचायतों में विकासखंड जबलपुर की 13, विकासखंड पनागर की 18, विकासखंड कुण्डम की 10, विकासखंड शहपुरा की 9, विकासखंड मझौली की 25, विकासखंड पाटन की 29 और विकासखंड सिहोरा की 25 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जिले की सभी शत-प्रतिशत वैक्सीनेटेड होने वाली ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को बधाई दी है।

 

#vaccinated

Source : Agency

पाठको की राय