Tuesday, October 20th, 2026

नगरीय निकायों की सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिये 121 करोड़ जारी

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार नगरीय निकायों की सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिये विभिन्न मदों में निकायों को 121 करोड़ 35 लाख 19 हजार रुपये की राशि दी गयी है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगरीय निकायों की सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता से करायें। मंत्री सिंह ने सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश भी दिये हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा के दौरान सभी शहरों की सड़कें ठीक कराने के निर्देश दिये थे।

 

 

#सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत

Source : Agency

पाठको की राय