Friday, October 23rd, 2026

12 हजार करोड़ की नगरीय निकायों में स्वच्छ पेयजल के लिए योजना स्वीकृत


भोपाल

गर्मी के संकट को देखते हुए राज्य शासन ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 12 हजार करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत की है। योजना पर काम भी प्रारंभ कर दिया गया है।

प्रमुख सचिव नगरीय विकास नीरज मंडलोई ने कहा है कि अधिकारी कार्यों पर अधिकारी निगरानी रखें और समय-सीमा में काम पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि कायाकल्प योजना में सड़कों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण उच्च गुणवत्ता और तकनीकी मापदण्ड के अनुरूप ही कराएं। संजीवनी क्लिनिक की सुविधाओं में विस्तारीकरण और प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश भी निकायों के अफसरों को दिए गए हैं।

निकायों से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र में भू-माफिया एवं अवैध रूप से निर्माण करने वाले बिल्डरों और अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सख्ती के साथ कार्यवाही जारी रखें और अतिक्रामकों की सूची भी शासन को उपलब्ध कराएं।

 

Source : Agency

पाठको की राय