Wednesday, October 21st, 2026

12 थानेदारों का तबादला

रायपुर
दीपावली त्यौहार के ठीक बाद रायपुर व आसपास के कुछ पुलिस थानों में एक विभागीय फेरबदल हुआ है। जिसके तहत दर्जन भर थानों के थानेदार बदल गए हैं। पुलिस अधीक्षक रायपुर के हवाले से देर रात यह आदेश जारी हुआ है। शरद चंद्रा तिल्दा से माना,दुर्गेश रावटे माना से गंज,विजय यादव गंज से अजाक,कविता धु्रवे अजाक से महिला थाना.ममता अली शर्मा महिला थाना से देवेन्द्रनगर,राजेश देवदास देवेर्न्द्रनगर से यातायात,मोहसिन खान कोतवाली से तिल्दा नेवरा,गौतमचंदगावड़े  यातायात से कोतवाली,बोधन साहू अभनपुर से गोबरा नवापारा,असफाक अहमद अंसारी गोबरा नवापारा से अभनपुर,लक्ष्मीप्रसाद जायसवाल मौदहापारा से अजाक व नितेश ठाकुर यातायात से मौदहापारा थाना भेजे गए हैं।

 

#SHO

Source : Agency

पाठको की राय