Monday, October 26th, 2026

एक्सीलेंस कॉलेज में 12 पद रिक्त, 250 प्रोफेसरों ने दिया आवेदन

भोपाल
राजधानी के एक्सीलेंस कॉलेज में प्राध्यापकों के एक दर्जन पद रिक्त हैं। इनमें पदस्थापना के लिए 250 प्रोफेसरों ने आवेदन दिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक्सीलेंस कॉलेज में भूगोल, हिंदी, गणति, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, रसायन, गृहविज्ञान, इतिहास, कॉमर्स, फिजिक्स और अंग्रेजी में एक-एक प्रोफेसर का पद रिक्त बना हुआ है।

प्रदेशभर से करीब 250 प्रोफेसरों ने इसके लिए आवेदन किए हैं। इसमें सबसे ज्यादा आवेदन एमपीपीएससी से 2019 में चयनित प्रोफेसरों ने किए हैं, जबकि भोपाल से सबसे कम प्रोफेसरों ने आवेदन किए हैं। आवेदनों की स्कू्रटनी के बाद चयनित उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।

 

#Excellence College

Source : Agency

पाठको की राय