Tuesday, October 20th, 2026

जबलपुर आइटी पार्क में 115 कंपनियां कर चुकी है निवेश

जबलपुर
 बरगी हिल्स स्थित आइटी पार्क एवं इलेक्ट्रानिक मेन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आइटी पार्क) निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। इसके साथ ही जबलपुर जहां आइटी हब बनकर उभर रहा है वहीं रोजगार को भी पंख लग रहे हैं। सड़क से लेकर रेल और वायु मार्ग से सीधा संपर्क जुड़ने के कारण अब निवेशक आइटी पार्क में निवेश करने में खासी दिलचस्पी ले रहे हैं। परिवहन की बेहतर कनेक्टिविटी की वजह से यहां कच्चे माल को लाने और तैयार माल को बाहर भेजने की तमाम सुविधा मौजूद है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 83 एकड़ में फैले आइटी पार्क के पहले चरण में से 63 एकड़ में भूमि आवंटित हो चुकी थी वहीं दूसरे चरण के लिए भी भूमि आवंटित की जा चुकी है। 115 कंपनियां जहां निवेश कर चुकी है वहीं 28 कंपनियों ने आइटी और इलेक्ट्रानिक मेन्युफैक्चरिंग का उत्पादन शुरू कर दिया है। इनमें 79 इलेक्ट्रानिक कंपनियां शेष आइटी से संबंधित है। इससे करीब प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 10 हजार से ज्यादा ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है। आइटी और मेन्युफैक्चरिंग कंपनियों की आमदगी बढ़ रही है, वहीं आसपास के क्षेत्रों में धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियां भी तेज हो रही हैं।

 

#जबलपुर आइटी पार्क

Source : Agency

पाठको की राय