Friday, October 23rd, 2026

कोरोना वायरस के मध्य प्रदेश में 11269 नए मामले, 66 और लोगों की मौत

भोपाल
मध्य प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 से 66 और लोगों की मौत हो गई तथा 11,269 और लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। नए मामलों एवं महामारी से मौत का यह एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में महामारी से 66 लोगों की मौत हुई और इसी के साथ इस वायरस से राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,491 हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 11,269 और लोगों के कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3,95,832 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 6,497 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में इस समय कोविड-19 के 63,889 मरीज उपचाराधीन हैं।

 

 

#11269 new

Source : Agency

पाठको की राय