Thursday, October 22nd, 2026

प्रदेश की 111 शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं को मिला प्रमाणीकरण : मुख्यमंत्री चौहान

स्वास्थ्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने प्राप्त की एक और उपलब्धि
मध्यप्रदेश, प्रसव कक्ष गुणवत्ता के लिए संचालित "लक्ष्य" अभियान में देश में प्रथम
मुख्यमंत्री चौहान ने नई तकनीक से टीबी के इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल के चिकित्सकों को दी बधाई

भोपाल :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर सक्रिय है। प्रसन्नता का विषय है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने एक और उपलब्धि प्राप्त की है। प्रसूताओं को बेहतर उपचार देने में हम देश में अव्वल हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से प्रसव कक्ष गुणवत्ता बेहतरी के लिए शुरू किए गए "लक्ष्य" अभियान में मध्यप्रदेश को देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लक्ष्य अभियान में राज्य की 111 शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण मिला है। इसी आधार पर इन संस्थाओं को एक लाख से लेकर 5 लाख रूपए तक का वार्षिक अनुदान प्राप्त होगा। इस राशि से ऑपरेशन थियेटर और प्रसव कक्षों की देख-भाल तथा बेहतरी के‍लिए व्यय किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय दल द्वारा "लक्ष्य" अभियान में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण मातृत्व देख-भाल को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के चिकित्सालयों में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जाँच की गई थी।

मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल के डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. लवली कौशल और उनकी पूरी टीम को टीबी के मरीजों के इलाज के लिए नई तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग करने पर बधाई दी।

 

 

#111 government health

Source : Agency

पाठको की राय