Tuesday, October 20th, 2026

1102 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्र तत्काल प्रभाव से बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

धमतरी
कोरोना वायरस (कोविड 19) और इसके नए वैरिएंट ओमिक्रान के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर पीएस एल्मा ने जिले के सभी 1102 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए। इस दौरान गर्भवती माताओं और तीन से छह साल तक की उम्र के बच्चों को गरम पका भोजन तथा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत जिले में निर्धारित मीनू अनुसार हितग्राहियों को थाली/टिफिन के जरिए गरम पौष्टिक भोजन घर-घर में प्रदान किया जाएगा।

कलेक्टर ने गरम भोजन के वितरण में कोविड 19 के प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आंगनबाडि?ों में चावल और कच्ची सामग्रियों का सुरक्षित भंडारण भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे, लेकिन गृह भेंट के जरिए स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा तथा सजग अभियान के तहत ईसीसीई की गतिविधियां निरंतर जारी रखी जाए। आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने के दौरान सभी श्रेणी के पात्र हितग्राहियों को प्रावधान अनुसार रेडी-टू-ईट का वितरण किया जाए।

 

Source : Agency

पाठको की राय