Tuesday, October 20th, 2026

आईएएस सोनमणि बोरा समेत 11 ऑफिसर्स को मिला प्रमोशन, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर.

छत्तीसगढ़ की नई विष्णुदेव सरकार में प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर और प्रमोशन का सिलसिला बरकरार है। राज्य सरकार ने नये साल के पहले ही दिन वर्ष 1999 बैच के आईएएस ऑफिसर सोनमणि बोरा समेत साल 2011 बैच के 11 ऑफिसर्स को प्रोफार्मा पदोन्नति दी है। इस लेकर छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।

राज्य सरकार ने 25 साल की सेवा अवधि पूरा करने वाले बोरा को पे मैट्रिक लेवल 15 में पद्दोनत दी है।  दूसरी ओर साल 2011 बैच के 10 आईएएस ऑफिसर्स को पे मैट्रिक लेवल 13 पर प्रमोशन दिया है। 

 

#State government#11 officers#IAS#Sonmani Bora#promotion

Source : Agency

पाठको की राय