Tuesday, October 20th, 2026

ओलंपिक मशाल रिले में 109 साल की शिगेको कगावा

   टोक्यो


109 वर्ष की शिगेको कगावा नारा प्रायद्वीप में टोक्यो ओलंपिक मशाल रिले में भाग लेने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला बन गई हैं।

कगावा का जन्म 1911 में हुआ था और उन्होंने ब्राजील की एडा मेंजेस का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2016 में 107 वर्ष की उम्र में रियो ओलंपिक मशाल रिले में हिस्सा लिया था।

कगावा दूसरी वृद्ध हैं जिन्होंने इस साल 25 मार्च से शुरू हुए मशाल रिले में हिस्सा लिया है।

उनसे पहले 104 वर्षीय शितसुई हाकोएशी ने 28 मार्च को नासुकारासुयामा में इस इवेंट में हिस्सा लिया था।

इस बीच, विश्व रिकॉर्ड अगले महीने टूटना की संभावना है जब दुनिया के सबसे उम्रदराज कैन तनाका ओलंपिक मशाल पकड़ेंगी।

 

#ओलंपिक मशाल

Source : Agency

पाठको की राय