Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

24 घंटे में 1072 नए मामले, 3725 मरीज हुए ठीक, दिल्ली में कोरोना केस लगातार हो रहे कम

नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया है कि पिछले 24 घंटे में 1072 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 117 लोगों की मौत हुई है। राहत की बात ये है कि बीते 24 घंटे में 3725 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 1.53 फीसदी रहा है। दिल्ली में कोरोना के कुल केस अब 14,22,549 हैं। अब तक 13,82,359 लोग दिल्ली में कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं आज तक 23,812 कोरोना मरीजों ने दिल्ली में जान गंवाई है। दिल्ली में फिलहाल एक्टिव केस 16,378 हैं। दिल्ली सरकार के मुताबिक, राजधानी में अस्पतालों में 18,341 खाली बेड हैं, वहीं कोविड सेंटरों में 6070 बेड खाली हैं।

दिल्ली में इससे पहले बुधवार को 1491 नए कोरोना से संक्रमित मरीज मिले थे और 130 मरीजों की जान गई थी। मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 1568 नए केस मिले थे और 156 मरीजों की संक्रमण से जान गई थी। दिल्ली में बीते कुछ दिनों में कोरोना के नए केस लगातार घट रहे हैं। भारत इस समय कोरोना संक्रमण से काफी ज्यादा प्रभावित है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 2 लाख 11 हजार 298 नए कोरोना केस आए और 3847 संक्रमितों की जान गई है। देश में अब तक कुल दो करोड़ 73 लाख 70 हजार कोरोना केस मिल चुके हैं। जिसमें 24 लाख एक्टिव केस हैं। कोरोना से भारत में 3 लाख 15 हजार मररीजों की मौत हुई है। देश में कोरोना से मौत की दर 1.15 फीसदी है।

 

#कोरोना केस

Source : Agency

पाठको की राय