Tuesday, October 20th, 2026

100 रुपये से कम कीमत वाले BSNL के प्लान, रोज़ 2 जीबी तक मिलेगा डेटा

 नई दिल्ली 
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल भी रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। BSNL लगातार अपने प्लान को अपग्रेड करती रहती है। कंपनी के कई शानदार प्लान के बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं। आज हम आपको बीएसएनएल के तीन शानदार प्रीपेड के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 100 रुपये से भी कम है। 

BSNL का 97 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल का यह पॉप्युलर प्रीपेड प्लान है। कंपनी के 97 रुपये वाले प्लान में 18 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। इस तरह यूजर्स को कुल 36 जीबी डेटा मिल जाता है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल (लोकल/एसटीडी/रोमिंग) और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा लोकधुन कॉन्टेंट की सुविधा मिलती है। 
 
BSNL का 98 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल का 98 रुपये वाला सिर्फ डेटा के साथ आता है। प्लान में 22 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोज 2 जीबी डेटा दिया जाता है। इस तरह यूजर्स को कुल 44 जीबी डेटा मिल जाता है। डेली लिमिट खत्म होने के बाद डेटा स्पीड घटकर 40 Kbps की रह जाती है। प्लान में कॉलिंग या एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती। इसमें EROS NOW का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है। 
 
BSNL का 99 रुपये वाला प्लान
जिस तरह 98 रुपये वाला प्लान सिर्फ डेटा के साथ आता है, उसी तरह 99 रुपये वाले बीएसएनएल प्लान में सिर्फ वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। 22 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल (लोकल/एसटीडी) की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही फ्री कॉलरट्यून की सुविधा भी मिलती है। इसमें किसी प्रकार का डेटा नहीं दिया जाता।

 

#BSNL

Source : Agency

पाठको की राय