Monday, October 19th, 2026

बेंगलुरू में लोगों का 100% वैक्सीनेशन, ऐसा करने वाला कर्नाटक का पहला जिला बना

बेंगलुरु
 कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कोरोनावायरस से लोगों के बचाव के लिए वैक्सीनेशन के तहत 2 खुराकों वाला अभियान पूरा हो गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने आज बताया कि, बेंगलुरु शहर ने 100% वैक्सीनेशन कवरेज का टारगेट अचीव कर लिया है। ऐसा करने वाला यह प्रदेश का पहला जिला बन गया है। हालांकि, अभी बेंगलुरू देहात (बीबीएमपी) में टीकाकरण चल रहा है। मंत्री का कहना है कि, शहरी बेंगलुरू कर्नाटक का पहला जिला बन गया है, जहां लोगों को पूरी तरह से टीका लगा दिया गया है।

 

#वैक्सीनेशन

Source : Agency

पाठको की राय