Saturday, October 24th, 2026

पटना जिले के सात नगर निकायों में 100% को लगा टीका

पटना
पटना जिले के सात नगर निकायों में 100% तक टीकाकरण हो चुका है. जिला प्रशासन ने रविवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि नगर पर्षद मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहा, खगौल, फुलवारी शरीफ और दानापुर पूर्ण टीकाकृत हो चुके हैं.

संबंधित नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र भी निर्गत किया गया है कि संबंधित नगर पर्षद के सभी 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों द्वारा कोविड-19 के टीका का प्रथम डोज या दोनों डोज लिया जा चुका है.

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि अब वैसे लोग बचे हैं जो नगर पर्षद या नगर पंचायत से बाहर हैं या अस्वस्थ होने के कारण टीका नहीं ले पाये हैं. ऐसे लोगों के लिए नगर निकाय क्षेत्र में स्थायी टीकाकरण केंद्र संचालित हैं, जहां पर वे टीका ले सकते हैं.

जिले में अब तक 53 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने कोरोना का टीका ले लिया है. वहीं, पटना शहरी क्षेत्र में 95% से ज्यादा लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ले ली है. पटना शहरी क्षेत्र में वैक्सीनेशन के लिए करीब 42 सेंटर बनाये गये हैं. वार्ड स्तर पर टीका एक्सप्रेस के द्वारा भी टीका लगाया जा रहा है.

 

#vaccinated

Source : Agency

पाठको की राय