Monday, October 19th, 2026

पटियाला मेडिकल कॉलेज में 100 स्‍टूडेंट कोरोना पॉजिटिव, आदेश- सभी तुरंत हॉस्‍टल खाली करें

पटियाला
कोरोनावायरस की तीसरी लहर चलने की खबरों के बीच पंजाब के पटियाला मेडिकल कॉलेज में कोहराम मच गया है। पटियाला मेडिकल कॉलेज के 100 छात्र कोरोनवायरस से संक्रमित मिले हैं। यहां छात्रों का कोरोना टेस्‍ट किया गया, जिसमें उक्‍त छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। पंजाब के कैबिनेट मंत्री राज कुमार वेरका ने इस बात की पुष्टि की है। उन्‍होंने कहा कि, वायरस से संक्रमित छात्रों का उपचार शुरू कर दिया गया है। वहीं, अधिकारियों ने छात्रावास में रहने वाले सभी छात्रों को अपने कमरे तुरंत छोड़ने के लिए कहा है।

 

#corona

Source : Agency

पाठको की राय