Sunday, October 25th, 2026

100 लोकल ट्रेनें रद्द, स्कूल-कॉलेज बंद, बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार

मुंबई
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश का असर है। इस दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई और उससे सटे ठाणे और पालघर जिले नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावनाएं जताई हैं। इधर, रायगढ़ में भूस्खलन से चार लोगों की मौत की खबर है। अब तक करीब 25 लोगों को बचा लिया गया है। अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

बीते 24 घंटों में मुंबई में 100 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग की तरफ से गुरुवार को यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही ठाणे में ऑरेंज अलर्ट है। जबकि, पालघर और रायगढ़ जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई की बारिश से जुड़े अपडेट्स
- भारी बारिश का असर मुंबई की लाइफलइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों पर भी पड़ता नजर आ रहा है। खबर है कि करीब 100 से ज्यादा लोकल ट्रेनें कैंसल कर दी गई हैं।

- मूसलाधार बारिश के बीच सुरक्षा के मद्देनजर रायगढ़ और चंद्रपुर जिलों में गुरुवार को स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का ऐलान किया गया है। रायगढ़ कलेक्टर योगेश म्हासे और चंद्रपुर कलेक्टर विनय गौड़ा की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

- लगातार हो रही बारिश ने झीलों को भी उफान पर ला दिया है। खबर है कि मुंबई को पानी पहुंचाने वाली झीलों में से एक तुलसी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है।

- बृह्नमुंबई महानगरपालिका यानी BMC के अनुसार, कोलाबा में 98.4 मीमी और सांता क्रूज में 52.8 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

 

 

#भारी बारिश

Source : Agency

पाठको की राय