Monday, October 19th, 2026

100 फ्लाइट्स बंद फिर भी 1 लाख तक पहुंची यात्रियों की संख्या

भोपाल

राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 100 फ्लाइट्स का संचालन बंद हो गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। जून-जुलाई के आंकड़ें इस बात के प्रमाण है। समीक्षा करें तो नवंबर 2022 में यात्रियों की संख्या में 20 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। नवंबर के आंकड़ों की तुलना करने पर यात्री संख्या लगभग एक लाख के आसपास पहुंच रही है। जबकि उड़ानों का संचालन 950 तक सीमित रहा। अब विमानन कंपनियों का यह तर्क गलत साबित हुआ है कि भोपाल एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों की उपलब्धता बहुत कम रहती है। मौजूदा सीजन टूरिस्ट सीजन है। इसलिए अभी ज्यादातर यात्री देश के पर्यटन स्थल और विदेश की यात्रा के लिए भोपाल से दिल्ली और मुंबई का सफर कर रहे हैं।

दिल्ली-मुम्बई की ओर रुख
कंपनियों के आफर को हासिल करने के लिए 70 फीसदी यात्री दिल्ली और मुंबई के एयरपोर्ट का रूख कर रहे हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि इंटरनेशनल आॅपरेशन शुरू करने के लिए एयरपोर्ट पर पूरी तैयारियां की जा रही हैं। यात्रियों की संख्या दोबारा बढ़ रही है, इसलिए नई फ्लाइट शुरू होने की पूरी उम्मीद है।

 

#राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Source : Agency

पाठको की राय