Wednesday, October 21st, 2026

10 हजार किसानों के खाते में भेजी गई साढ़े चार करोड़ रुपए


 बहराइच

बहराइच के करीब 10 हजार किसानों के खाते में कृषि निवेश अनुदान राशि आ गई है। इन सभी किसानों को ई-पेमेन्ट के माध्यम से 04 करोड़ 31 लाख 52 हज़ार 891 रुपये की राशि का भुगतान कर दिया है। बहराइच डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि जनपद की तहसील महसी, नानपारा, कैसरगंज व मिहींपुरवा में बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों के सापेक्ष सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों/तहसीलदारों की ओर से राहत पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं।

उनकी ओर से प्राप्त विवरण के  अनुसार पहले चरण में 4967 कृषकों के खाते में त्वरित सहायता ई-पेमेन्ट द्वारा एक करोड़ 92 लाख 68 हज़ार 310 तथा द्वितीय चरण के तहत 4898 कृषकों के खाते में त्वरित सहायता ई-पेमेन्ट द्वारा दो करोड़ 38 लाख 84 हज़ार 581 अर्थात कुल 9865 कृषकों के खाते में त्वरित सहायता ई-पेमेन्ट द्वारा चार करोड़ 31 लाख 52 हज़ार 891 की धनराशि बाढ़ आपदा से प्रभावित कृषकों/व्यक्तियों के खाते में बुधवार रात 11 बजे तक भेज दी गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय