Saturday, October 24th, 2026

10 जिलों के 12 प्रखंडों में मतदान शुरू, वोट डालने के लिए लगी लंबी कतार

 पटना 
बिहार पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। शाम को पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में मतदान होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए 2119 मतदान केंद्र बनाए। इनमें छह मतदानकर्मियों की नियुक्ति की गई है। आयोग ने जिला प्रशासन को मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बार मतदान में ईवीएम और बैलेट पेपर दोनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

कोरोना के मद्देनजर मतदान केंद्र पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। जो व्यक्ति बिना मास्क के मतदान केंद्र आएगा उससे 50 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। बोगस वोटिंग को रोकने के लिए पहली बार मतदाताओं के भौतिक सत्यापन के लिए बायोमेट्रिक का प्रयोग होगा।

एक घंटे बाद भी नहीं शुरू हुआ मतदान
कैमूर जिले की सलथुआ पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 6 पर ईवीएम खराब होने के कारण एक घंटे बाद भी मतदान शुरू नहीं हो पाया है।

लाइन में खड़े लोग
गया के बेलागंज में पहले चरण की वोटिंग के लिए लाइन में खड़े लोग।

 

#लंबी कतार

Source : Agency

पाठको की राय