Saturday, October 24th, 2026

नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा 10 नये आश्रय स्थल प्रारंभ

भोपाल

प्रदेश में नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा 10 नये आश्रय स्थल प्रारंभ किये गये हैं। यह आश्रय स्थल भोपाल, चित्रकूट, सागर, ओरछा, भैरूंदा, मैहर, मंडीदीप, खुरई, देवास और दमोह में शुरू किये गये हैं। दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में शहरी बेघरों के लिये आश्रय स्थल का निर्माण एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में किया जा रहा है।

आश्रय स्थल में गरीबों को बुनियादी सुविधाओं जैसे हवादार कमरे, पलंग, गद्दा, तकिया, चादर, स्वच्छ पेयजल, पर्सनल लॉकर, मनोरंजन के लिये टीवी, प्राथमिक उपचार किट एवं प्रसाधन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में 62 नगरीय निकायों में 120 आश्रय स्थल संचालित हैं।

दीनदयाल रसोई योजना

विभाग द्वारा निर्धन वर्ग के लिये दीनदयाल रसोई योजना भी संचालित की जा रही है। इसका लाभ शहरी गरीब और बेघर लाभार्थियों को दिया जा रहा है। योजना में नाम मात्र की राशि 5 रूपये में प्रति थाली उपयोगकर्ता को प्रदान की जा रही है।

 

 

#Deendayal Kitchen Scheme

Source : Agency

पाठको की राय