Wednesday, October 21st, 2026

बिलासपुर में एमपी के व्यापारी से 10 किलो के चांदी के जेवर और नकदी जब्त

बिलासपुर.

मध्य प्रदेश के व्यापारी से करीबन 10 किलो के चांदी के जेवर और नगद रकम पुलिस ने जब्त की है। जांच के दौरान एससटी और पुलिस की टीम ने उनके पास से 9 किलो 461 ग्राम चांदी के जेवर और करीब 1 लाख 4000 नगद सहित बाइक सवार दो लोगों के पास से करीब 6,50,000 जब्त किया
है। दरअसल रतनपुर थाना प्रभारी देवेश सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे 130 मदनपुर के पास चैकिंग चलाया जा रहा था। इसी दौरान अन्य राज्यों से आने वाले गाड़ियों की सघन जांच की जा रही थी।

इसी बीच एक कार को रोक कर जांच की गई। तभी गाड़ी से अलग-अलग थैली में चांदी की पायल, सिक्के, चांदी के बिस्किट करीब 9 किलो 461 ग्राम चांदी के जेवर और 10,4000 नगद रकम मिले। मध्य प्रदेश सागर मोती नगर के रहने वाले गाडी ड्राइवर ओंकार साहू पिता रमेश लाल साहू जेवर व नगद रकम के संबंध में दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं, दूसरे मामले में चकरभाठा थाना क्षेत्र में छह लाख 50 हजार पुलिस को मिले चकरभाठा थाना प्रभारी ने बताया कि एयरपोर्ट तिराहा चौक में एसएसटी की टीम ने बाइक सवार दो लोगों को रोका। जांच कि तो उनके पास से करीब छह लाख 50 हजार मिले एसएसटी की टीम ने कार्रवाई के लिए रकम चकरभाठा पुलिस के सौंप दिया है।

 

#During checking of vehicles

Source : Agency

पाठको की राय