Thursday, October 22nd, 2026

1 लाख 27 हजार नगद के साथ 10 जुआरी पकड़ाये

जगदलपुर

कोतवाली एवं बोधघाट पुलिस के द्वारा ग्राम हल्बा कचोरा-आडावाल में दबिश देकर 10 जुआडि?ों नरसिंह ठाकुर, चंदन भवानी, नानीराव, सादिक अली, वेकेंटेश्वर राव, संजय मंडल, बुटा सिंग, अर्जुन राव, त्रिनाथ राव एवं राहुल कमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1 लाख 27 हजार रुपए नगद एवं 2 कार, 5 मोटर सायकल, 10 माबाईल एवं ताश के पत्ते बरामद कर जप्त किया गया है। उक्त 10 आरोपियों के विरूद्व थाना कोतवाली में धारा 13 एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

मुखबीर से सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू और बोधघाट थाना प्रभारी लालजी सिन्हा के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही के लिये रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा ग्राम हल्बा कचोरा-आडावाल क्षेत्र में घेराबंदी कर छापेमारी की कार्यवाही किया गया। छापेमारी कार्यवाही के दौरान मौके पर 10 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये।

 

Source : Agency

पाठको की राय