Saturday, October 24th, 2026

लुधियाना में गैस लीक से 10 की मौत, कई गंभीर... पूरा इलाका किया गया सील


 लुधियाना

पंजाब के लुधियाना में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक रिहायशी इलाके में फैक्ट्री से गैस का रिसाव होने से कम से कम 10  लोगों की मौत हो गई और कई लोग बीमार हो गए। कई लोग घरों पर हैं लेकिन उन्हें सांस लेने में त मृतकों में 3 बच्चे बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अस्पताल में भर्ती कराए गए कुछ लोगों की हालत खराब है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैस लीक होने से छह लोगों की मौत हो गई और कई लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

समाचार एजेंसी  के मुताबिक,10 लोगों की मौत हुई है और 11 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची है।

इससे पहले पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनाक्रम गयासपुर इलाके का है। एक दर्जन से ज्यादा लोग बेहोश मिले हैं। पुलिस ने पूरा इलाका सील कर दिया है।

गोयल मिल्क प्लांट नाम की इस फैक्ट्री में बड़ी कंपनियों के डेयरी उत्पाद आते हैं और आगे सप्लाई किए जाते हैं। गैस लीक के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फैक्टरी प्रबंधन से भी बात की जा रही है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मिल्क प्रॉडक्ट को ठंडा करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली गैस लीक हो गई है। 300 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को गैस रिसाव के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही है। एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई है और बेहोश लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इलाके में जांच अभियान चलाया जा रहा है.  पुलिस के मुताबिक ग्यासपुरा (giaspura) इलाके में दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पहुंच चुकी हैं. एंबुलेंस का भी इंतजाम किया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक गैस लीक होने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. उन्होंने दावा किया कि गैस पास की ही फैक्ट्री से लीक हुई है. जैसे ही इस बारे में लोगों को जानकारी मिली, सब इधर-उधर भागने लगे. ज्यादातर लोग भागकर फैक्ट्री से दूर पहुंच गए हैं.

 

घटनास्थल पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं

घटनास्थल के नजदीक रहने वाले डॉ. शंभूनारायाण सिंह ने बताया कि उनके घर के 5 आदमी गैस लीक होने के बाद बेहोश हो गए हैं. उन्हें घर के नजदीक नहीं जाने दिया जा रहा है. आसपास के सभी लोगों पर इसका असर पड़ा है.

पूरा परिवार हुआ बेहोश, शरीर पड़ा नीला

मौके पर मौजूद अंजल कुमार ने बताया कि मेरे चाचा की यहां आरती क्लीनिक नाम से शॉप है. उनका पूरा परिवार बेहोश हो गया है. 2 लोगों की लाश अब भी घर में पड़ी हुई है. अंजल ने बताया कि उनके परिजनों की बॉडी पूरी तरह से नीली पड़ चुकी है.

सीएम भगवंत मान ने किया ट्वीट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने कहा,' लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री में गैस रिसाव की घटना दुखद है. पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं. हर संभव मदद की जा रही है.'

 

 

Source : लुधियाना में गैस लीक

पाठको की राय