Saturday, October 24th, 2026

11 किलो अवैध गांजा के साथ मोटर सायकल सवार 1 आरोपी गिरफ्तार

सुकमा.
जिले के थाना कुकानार पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर थाना कुकानार से निरीक्षक नरेश देशमुख, थाना प्रभारी कुकानार के नेतृत्व में सउनि शोभाराम देशमुख एवं सउनि. मंगतू राम मरकाम के हमराह स्टाफ का वल राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 में थाना के सामने मोबाईल चेक पोस्ट की कार्यवाही किया गया, मार्ग में आने-जाने वाले वाहनों के जांच के दौरान 1 व्यक्ति ग्लैमर मोटर सायकल क्रमांक अ‍ोड -30-2533 में सवार होकर ओड़िसा की ओर से जगदलपुर की ओर जा रहे थे, जिसे रोककर वाहन की तलाशी लिया गया, तलाशी में 1 पैकेट तथा मोटर सायकल के हैण्डल में टंगे सफेद रंग के प्लास्टिक झोले के अंदर भूरे रंग के टेप पैकिंग किया हुआ 2 पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजनी 11 किलो 60 ग्राम परिवहन करते हुये पाया गया।

उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से उक्त आरोपी बलराम मंडल पिता दुखीराम मंडल उम्र लगभग 31 जाति नमोशुद्र निवासी एम.व्ही. 48 थाना मलकानगिरी जिला मलकानगिरी (ओड़िसा) के खिलाफ थाना कुकानार में अपराध क्रमांक 18/2024 धारा 20 (ख) मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर आज गुरूवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल किया गया।

 

#Motorcyclist arrested

Source : Agency

पाठको की राय