07 मार्च 2022 सोमवार राशिफल
मेष : आज आपको व्यवसाय में किसी कर्क या सिंह राशि के मित्र से लाभ होगा। जांब को एक नयी दिशा देने में सफलता प्राप्त होगी। किसी जमीन या मकान को क्रय करने में ससुराल का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृष : आज का दिन पॉलिटिक्स में रुके कार्यों पर विजय प्राप्त करने का है। जांब में किसी बात को लेकर किसी भी विवाद में मत पड़ें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। युवा प्यार के मामले में संवेदनशील रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मिथुन : आज आपका मन गृह कार्यों में लगेगा। धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे। आज आपकी सेहत अच्छी नहीं रहेगी। प्रेम के मामले में भावुकता परेशान कर सकती है। भावनाओं को वश में रखें। मन अशान्त रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कर्क : आज मन को एकाग्र करें। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। कई दिनों से रुके कुछ सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। नए उमंग व उत्साह से जीवन पथ पर चलें। शासन-सत्ता का सहयोग मिल सकता है। विचारों में संतुलन बनायें रखें।
सिंह : विवादों से दूर रहें। सम्बन्धों में दूरियों को मिटाने के लिए प्रयास करना बेहतर है। घर में किसी नयी कार्य योजना पर अपने आपको समर्पित करेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ यात्रा कर सकते हैं।
कन्या : आज परिवार में किसी रिश्ते को सुधारने में अपने मन की सुनें जल्दबाजी में मामला बिगड़ भी सकता है। मकर व कन्या राशि के मित्र से लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें।
तुला : आज व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर फाइनल डिसीजन ले सकते हैं। आप एक कल्पनाशील व्यक्ति हैं। धन का आगमन होगा। मित्र का आगमन हो सकता है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
वृश्चिक : आज जॉब व व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। प्यार के रिश्ते को विवाह में बदलने के सुखद संयोग बन सकते हैं। संतान को लेकर कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मेहनत अधिक रहेगी। वाहन के रखरखाव में खर्च बढ़ सकते हैं।
धनु : आज का दिन व्यवसाय में प्रगति का है। जांब में उन्नति का समय है। आज धन का आगमन होगा। वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मकर : परिवार को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। युवा प्यार के मामले में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। संतान की प्रगति सम्बन्धित सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति की भी संभावना है।
कुंभ : आज व्यवसाय में विवादों से अपने को दूर करें। कार्यों की अधिकता से में तनाव मत लें। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार की स्थिति में भी आशातीत परिणाम मिलेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। विरोधियों से सावधान रहें।
मीन : आज व्यवसाय में रुके कार्य को पूर्ण होंगे। धार्मिक यात्रा से आनंदित रहेंगे। जॉब में अपने कार्यों से सन्तुष्ट रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है।

पाठको की राय