Tuesday, October 20th, 2026

05 जून 2022 शनिवार राशिफल

मेष
नवीन प्रयासों में जल्दबाजी न दिखाएं. धैर्य और समझ से निर्णय लेकर आगे बढ़ें. समय आय की तुलना में खर्च का संकेतक है. निवेश की संभावना बनी रहेगी. पेशेवरता पर जोर दें. फोकस रहें.

वृषभ
प्रभावशाली समय बना हुआ है. लाभ और विस्तार की योजनाएं सफल होंगी. करियर कारोबार में इच्छित परिणाम बनेंगे. आर्थिक अवसरों को भुनाने पर जोर देंगे. सक्रियता दिखाएंगे. प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी.

मिथुन
पद प्रतिष्ठा और प्रभाव को बढ़ाने वाला समय है. सभी का सहयोग उत्साहित रखेगा. जिम्मेदारी से कार्य पूरे करेंगे. आर्थिक मामलों में गति आएगी. महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी बनाए रखेंगे. बड़ी सोच रखें.

कर्क
लाभ के अवसरों को भुनाने पर जोर रहेगा. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. आस्था और विश्वास से करियर कारोबार में श्रेष्ठ देने में सफल होंगे. स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें. समय भाग्यवर्धक है.

सिंह
करियर कारोबार में साख सम्मान के प्रति संवेदनशील बने रहेंगे. जिम्मेदारियों को समय से निभाएंगे. अप्रत्याशित घटनाक्रम बड़े निर्णय लेने से रोक सकता है. धैर्यपूर्वक आगे बढ़ते रहेंगे.

कन्या
महत्वपूर्ण कार्यों को आज ही पूरा कर लेने का प्रयास करें. भाग्य की प्रबलता से सभी क्षेत्रों में बेहतर करेंगे. साझा मामले पक्ष में रहेंगे. साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा. कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय दें.

तुला
लक्ष्य के प्रति समर्पण का भाव रहेगा. विरोधी शांत रहेंगे. आर्थिक मामलों में मेहनत से सफलता पाएंगे. पेशेवरता का लाभ मिलेगा. छोटे प्रयासों से बड़ी यात्रा पूरी करने की सोच रखें. बजट से चलें.

वृश्चिक
मनोबल ऊंचा रहेगा. बडे़ प्रयासों के प्रति फोकस बढ़ेगा. टीम भावना को बल मिलेगा. मित्र सहयोगी होंगे. बौद्धिक बल से कार्य व्यापार में श्रेष्ठ कर पाएंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे.

धनु
दूर देखने की समझ बढ़ाएं. तात्कालिक लाभ में उलझकर रहने से दीर्घकालीन लक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं. भवन वाहन संबंधी प्रयासों में गति आएगी. जिद और जल्दबाजी में निर्णय न लें.

मकर
आवश्यक कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने का प्रयास करें. समय अनुकूल बना हुआ है. सफलता का प्रतिशत ब़ढ़त पर रहेगा. सभी वर्ग के लोग सहयोगी होंगे. संपर्क का दायरा बड़ा होगा.

कुंभ
लाभ और बचत पर फोकस पर रहेगा. करीबियों का समर्थन उत्साहित रखेगा. मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. दीर्घकालीन योजनाओं कोग गति दें. कारोबारी संबंध संवरेंगे.

मीन
साहस पराक्रम और सृजनात्मकता से अनोखी कोशिशों को बल मिलेगा. अवसरों को भुनाने की सोच रखें. आर्थिक पक्ष उत्तरोत्त्तर मजबूत होगा. पूर्व प्रयासों के सकारात्मक परिणाम बनेंगे.

 

#horoscope

Source : Agency

पाठको की राय