Thursday, October 22nd, 2026

'जीविका अधिकार है, उपकार नहीं': राहुल गांधी

नई दिल्ली
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी और उनकी सरकार पर ट्विटर के जरिए धावा बोलते आ रहे हैं। किसान आंदोलन हो या बजट, मंहगाई हो या फिर लद्दाख की समस्या, राहुल लगातार मोदी सरकार पर सवाल दाग रहे हैं। अपने ताजा ट्वीट में उन्होंने एक बार फिर से किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार पर वार किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'जीविका अधिकार है, उपकार नहीं!#मोदी_MSP_दो।' राहुल गांधी का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मालूम हो कि कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को 100 दिन पूरे हो गए हैं। लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए तैयार नहीं हैं।

देश एक बार फिर चंपारन जैसी त्रासदी झेलने को विवश है इससे पहले भी उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि मोदी सरकार की उदासीनता और अहंकार ने 60 से अधिक किसानों की जान ले ली। किसानों के आंसू पोंछने के बजाय यह सरकार उन पर आंसू गैस के गोले छोड़ रही है, इस तरह की क्रूरता सांगगांठ वाले पूंजीपतियों के हितों को बढ़ावा देने के लिए है। देश एक बार फिर चंपारन जैसी त्रासदी झेलने जा रहा है। तब अंग्रेज कंपनी बहादुर था, अब मोदी-मित्र कंपनी बहादुर हैं। लेकिन आंदोलन का हर एक किसान-मजदूर सत्याग्रही है जो अपना अधिकार लेकर ही रहेगा।

राहुल गांधी ने बिना नाम लिए पीएम मोदी का कहा था तानाशाह जबकि इससे पहले भी उन्होंने अपने ट्वीट में पीएम मोदी का बिना नाम लिए तंज कसा था और उनकी तुलना तानशाहों से की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि आखिर क्यों बहुत सारे तानाशाहों के नाम ' M' से शुरू होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ प्रमुख तानाशाहों के नाम भी लिखे थे, जो निम्नलिखित हैं... मार्कोस (Marcos) मुसोलिनी (Mussolini) मिलोसेवी (Milošević) मुबारक (Mubarak) मोबुतु (Mobutu) मुशर्रफ (Musharraf) माईकोम्बरो (Micombero) राहुल गांधी के इस ट्वीट पर भाजपा काफी भड़क गई थी, उसने कहा था कि शायद राहुल गांधी भूल गए हैं कि मोती लाल नेहरू का नाम भी M से ही शुरू होता है। 

 

#राहुल गांधी

Source : Agency

पाठको की राय